फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्कृष्ट स्कूल में नियुक्त होंगे प्रधानाध्यापक सहित छह शिक्षक

Sat, 07 Jun 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में जुलाई से उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षाएं चलाने की तैयारी है। इसके शिक्षा विभाग और प्रशासन लगा हुआ है। प्रत्येक उत्कृष्ट विद्यालय में एक-एक प्रधानाचार्य और पांच-पांच सहायक अध्यापकों की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जून में विद्यालय के समीपवर्ती क्षेत्रों के बच्चों को अभिभावकों से बातचीत कर नामांकन कराने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम और बीईओ को सौंपी गई है।
जिले में राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक 23 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में रखा गया है। इसमें बड़े विद्यालयों को शामिल किया गया है। साथ ही इनके समीपवर्ती ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया गया है, जहां छात्र संख्या कम है। कम छात्रसंख्या वाले सभी विद्यालयों को इस उत्कृष्ट स्कूल में ही समाहित कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक इन विद्यालयों में निर्माण आदि के लिए शासन की तरफ से कोई धनराशि जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें