फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा के छह विद्यार्थी राज्य स्तर पर चयनित

Thu, 12 Feb 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024-25में खटीमा से छह नवाचारी प्रोटोटाइप राज्य स्तर के लिए चयनित हुए हैं। किच्छा में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 191 विद्यार्थियों ने अपने अभिनव वैज्ञानिक प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए, जिसमें खटीमा से 57 प्रोटोटाइप निर्मल न्योलिया के निर्देशन में शामिल हुए। निर्णायक मंडल में सुनील भास्कर, डॉ. कमल रावत व भूपाल सिंह नेगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले से 15 छात्र-छात्राओं में छह प्रोटोटाइप खटीमा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जिनमें डाइनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकादमी के गौरव नाथ, दीपांशु गहतोड़ी और कार्तिक सिंह महर ने डॉ बलवंत ऐरी के मार्गदर्शन में, सरस्वती अकादमी बिगरबाग की पूजा भारद्वाज व खुशबू भारद्वाज ने हेमलता के मार्गदर्शन में और राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया की नंदिनी ने हेमा कापड़ी के मार्गदर्शन में प्रोटोटाइप तैयार किए गए हैं। बीईओ भानु प्रताप ने चयनित बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय प्रिंसिपल को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें