खटीमा। क्षेत्र में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुत्तों ने अलग-अलग घटनाओं में छह लोगाें को काटकर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, खटीमा निवासी अजित्या, बगुलिया निवासी आदित्य, हल्दी निवासी महामोलित, अमाऊं निवासी नन्हे, पकड़िया निवासी आकाश व अमाऊं निवासी चिन्मय को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। सभी ने खटीमा उप जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई।