फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो पक्ष भिड़े, चार लोगों पर केस दर्ज

Thu, 17 Jul 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गांव गुमसानी लेवड़ा कॉलोनी निवासी रंजीत ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई को उसका भाई सूरज गांव गुमसानी स्थित अपने खेत में दवाई का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस के खेत में अमरजीत पानी लगा रहा रहा था। इसी के चलते सूरज ने अमरजीत से उसके खेत से पानी नहीं निकलने की बात कही। इस पर अमरजीत ने गालीगलौज करते हुए अपने अन्य साथियों को बुलाकर सूरज के सिर पर पाटल से हमला कर दिया। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे लोगों ने बीच बचाव कराया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव गुमसानी निवासी अमरजीत, कुंवरजीत, अभिषेक, मोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें