फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग की दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। हनी ट्रैप में फंसा कर यूपी के युवा ज्वेलर्स की कार, अंगूठी व नकदी लूटने वाले गैंग की दो महिला सदस्यों सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट का सामान बरामद हुआ है। दो आरोपियों पर यूपी के पीलीभीत जिले व उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन



सोमवार को एसएसपी अजय गणपति ने रुद्रपुर में बताया कि 14 मार्च को पीलीभीत के माधो टांडा निवासी ज्वेलर्स पवन कुमार ने नानकमत्ता कोतवाली को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च को पिंकी नाम की युवती ने उसको मछली झाला बुलाया था। जब वह कार से पहुंचा तो पिंकी ने एक अन्य युवती व चार साथियों के साथ उसका अपहरण कर बंधक बना कर कार, सोने की अंगूठी सहित नकदी लूट ली तथा उसका अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



रविवार शाम पुलिस ने नानकसागर जलाशय से लूटी कार पर सवार तारा सिंह व उसकी पत्नी गुरमीत कौर निवासी ग्राम गिद्धौर कोतवाली नानकमत्ता व राजेंद्र सिंह उर्फ राजा और उसकी पत्नी सीमा कौर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से मिली जानकारी पर पुलिस ने नानक सागर के वाटर स्पोर्ट्स के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ ग्राम गिद्धौर निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ डिंपल व रमन सिंह को भी दबोच लिया।
विज्ञापन




आरोपियों से लूट का सामान व आवश्यक दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी कार को नेपाल बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।



-



दोनों दंपतियों पर 34 मुकदमे



हनी ट्रैप में युवाओं को फंसाकर लूटपाट करने व उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने में शामिल तारा सिंह पर यूपी के थाना अमरिया के साथ ही उधम सिंह नगर के नानकमत्ता, खटीमा, रुद्रपुर कोतवाली में 21 मामले हैं। उसकी पत्नी गुरमीत कौर पर भी नानकमत्ता कोतवाली में तीन मामले पहले से ही दर्ज है। राजेंद्र सिंह पर पीलीभीत के थाना माधोटांडा खटीमा एवं नानकमत्ता कोतवाली में पहले से ही सात मामले दर्ज है जबकि उसकी पत्नी सीमा कौर पर भी खटीमा कोतवाली में एक मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें