Surat: **COMBO** Police officers arrest five people with new Rs 2000 currency notes worth around Rs 76 Lakhs in Surat on Friday. PTI Photo (PTI12_9_2016_000260B)
- फोटो : PTI
बाजपुर। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
23 फरवरी को गांव बाजपुर निवासी सुखविंदर कौर के भाई सतनाम सिंह के मोबाइल फोन पर एक युवक ने खुद को उसका दोस्त बताकर उसके गूगल पे एकाउंट की जानकारी हासिल कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक लाख रुपये की धनराशि निकाल ली। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि पीड़ित सुखविंदर कौर की तहरीर पर गोलापार (असम) निवासी जयदुल, बिहार (पटना) निवासी विशाल कुमार, मथुरा (यूपी) निवासी मोहम्मद अरशद और अरिफा, भरतपुर (राजस्थान) निवासी शहिदन और मुनफिदा के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर विवेचना एसआई बीजी गोस्वामी को सौंपी है।
इधर पुलिस ने वर्ष 2017 के मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी आरोपी विकास गुप्ता निवासी रामराज रोड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।