फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर जाकर सीखेंगे, सुंदर रुद्रपुर कैसे बनाना है 

Tue, 11 Dec 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
छह सदस्यीय कमेटी की जानकारी देते मेयर रामपाल सिंह। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर शहर को इंदौर (मध्य प्रदेश) की तर्ज पर विकसित करने के लिए रुद्रपुर नगर निगम की छह सदस्यीय कमेटी इंदौर शहर का एक सप्ताह का दौरा करेगी। इंदौर नगर निगम की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर इसे रुद्रपुर शहर के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। निगम की बोर्ड बैठक में कमेटी में शामिल सदस्यों की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


रुद्रपुर को विकसित शहर बनाने के लिए नगर निगम ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। रणनीति में शहर के कूड़ा निस्तारण और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी गई है। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर के विकास के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की जा रही है। इस कमेटी में नगर आयुक्त, भाजपा के दो पार्षद, कांग्रेस के दो पार्षदों के साथ ही वह स्वयं शामिल रहेंगे। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होने वाली बोर्ड बैठक में इस कमेटी के सदस्य पार्षदों के नामों की घोषणा की जाएगी।

जनवरी में यह छह सदस्यीय कमेटी इंदौर शहर पहुंचेगी, जहां एक सप्ताह तक शहर के विकास और इंदौर नगर निगम की कार्यप्रणाली का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद इंदौर की तर्ज पर रुद्रपुर शहर का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही रुद्रपुर शहर के कूड़ा निस्तारण की समस्या को दूर करने के लिए गुड़गांव (हरियाणा) और मुनि की रेती (ऋषिकेश) नगर पालिका का दौरा कर वहां कूड़ा निस्तारण के लिए इस्तेमाल होने वाली तकनीक का भी अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि रुद्रपुर मुख्य बाजार में नालियों और फुटपाथ निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। फुटपाथों का निर्माण चंडीगढ़ की तर्ज पर होगा। निर्माण के बाद यदि कोई दुकानदार फुटपाथ पर सामान बेचता पाया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें