फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छह बाढ़ चौकियां स्थापित, प्रभारियों की भी हुई तैनाती

Tue, 17 Jun 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। मानसून से पहले प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर तहसील सितारगंज और उप तहसील नानकमत्ता में तीन-तीन बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि जीआईसी शक्तिफार्म, आंगनबाड़ी केंद्र बमनपुरी, जीआईसी सितारगंज, पंचायत भवन रुदपुर, प्राथमिक विद्यालय खैरना और जूनियर हाईस्कूल सरौजा में बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं।
वहां खाद्य पदार्थ आदि की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है। बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी बाढ़ चौकियों को सोमवार से सक्रिय कर दिया है। चौकियों में प्रभारियों की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विकासखंड के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बताया समय-समय पर नदी-नालों के बढ़ते-घटते जलस्तर का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें