फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नेपाल सीमा पर बाढ़ के बाद के हालात का लिया जायजा

विज्ञापन
खटीमा में भारत-नेपाल बॉर्डर पर निरीक्षण करते महानिरीक्षक अमित कुमार।- संवाद
विज्ञापन
खटीमा। सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार ने भारत नेपाल सीमा स्थित मेलाघाट, सिसैया, सुंदर नगर और नारायण नगर सहित विभिन्न चौकियों का भ्रमण कर बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 796 सहित विभिन्न पिलरों का भी निरीक्षण कर जवानों को सीमांत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। कंपनी परिसर में आयोजित बैठक में आपदा के दौरान ग्रामीणों की मदद करने के लिए जवानों की सराहना की गई। साथ ही लोगों को बाढ़ आपदा के बाद फैलने वाली बीमारियों व उनसे बचाव के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल 57 बटालियन के कमांडेंट मनोहर लाल व सीमा चौकियों के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें