फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज डिपो के 29 कर्मचारी किए गए स्थायी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज डिपो के 29 कर्मचारियों को स्थायी कर दिया गया है। इनमें 15 चालक और 14 परिचालक हैं। अभी तक ये संविदा पर कार्य कर रहे थे। इनमें सबसे पुराने कर्मचारी 1994 में भर्ती हुए थे। मुख्यालय से आदेश के बाद एआरएम अनिल सैनी ने चालक बिट्टू सिंह, रामकिशोर, दलजीत सिंह, लाल सिंह, सरजीत सिंह, कैलाश चंद्र पांडे, अवतार सिंह, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, जाहिद, सुरेश चंद्र शर्मा, राकेश कुमार, देशराज सिंह, रमेश कुमार, बलवीर सिंह और परिचालक छत्रपाल सिंह, शैलेंद्र पवार, प्रिया, दिलशाद, दीपक कुमार जोशी, दीपिका दुबे, गुरजंट सिंह, संदीप कुमार, पंकज कुमार भटनागर, मनोज कुमार, सुनील कुमार, मुवीन, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह के स्थायीकरण के निर्देश दिए हैं। यह सभी चालक-परिचालक 1994 से 2017 में भर्ती हुए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें