फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज के एक ही स्कूल के दो शिक्षक सस्पेंड

Sun, 21 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी और शराब पीकर स्कूल में आने वाले  दो शिक्षकों पर कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) डीसी सती ने  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। खास बात यह है कि दोनों शिक्षक सितारगंज क्षेत्र के एक ही स्कूल के हैं।
विज्ञापन


सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैराना में तैनात शिक्षक चंद्रपाल पर मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। मामले  पर सितारगंज पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ दुराचार और पास्को एक्ट की धारा में  मुकदमा दर्ज किया था।
स्कूल में तैनात दूसरे शिक्षक बलवंत सिंह स्कूल में  नशे की हालत में पाया गया था। इसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।  जिला  शिक्षक अधिकारी बेसिक ने बताया दोनों आरोपीयों पर जांच के बाद दोष साबित होने पर आला अधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत कराया गया। एक ही स्कूल के दोनों शिक्षकों को पुलिस ने एक रात हवालात में भी रखा था।
विज्ञापन


इसी बात को शिक्षा के आला अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया और दोनों शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति की। इस पर शनिवार दोपहर को जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) डीसी सती ने दोनों शिक्षकों के निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर कर दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

उधर इस बात की पुष्टि करते जिए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डीसी सती ने बताया कि दोनों शिक्षकों पर पुलिस की कार्रवाई में मुकदमा दर्ज होने और हवालात में बंद रहने पर नियम यह है कि सरकारी कर्मचारी का हवालात में 24 घंटे तक रहना अपराध माना गया है। जांच में भी दोनों शिक्षकों पर दोष पाया गया है इसलिए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें