सितारगंज। उत्तराखंड शासन ने स्थानीय नगर पालिका परिषद के लिए पांच नामित सभासदों का मनोनयन कर दिया है। शहरी विकास विभाग ने 13 जुलाई को जारी अधिसूचना में बताया कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9 के तहत राज्यपाल ने नरेंद्र सिंह राणा, बाबू कैयाल, धर्मा देवी, अभिषेक जैन और प्रमोद सिंह रावत को नगर पालिका परिषद सितारगंज में सदस्य के रूप में नामित किया है। पांच नामित सभासदों के मनोनयन के बाद अब बोर्ड में सदस्यों की संख्या 18 हो जाएगी। अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने पांचों नामित सभासदों को बधाई दी है। संवाद