सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सप्ताह में एक दिन मंगलवार को सभी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 27 मई से यह नियम सभी व्यापारियों पर लागू हो जाएगा। रामलीला भवन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेडिकल, रेडीमेड सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी पर सहमति जताई। वहीं, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक संजय जिंदल ने बताया कि महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को मेडिकल की दुकान खोली जाएगी, जबकि दूसरे और चौथे मंगलवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहां पर जोगा सिंह, राकेश मित्तल, जितेंद्र कुमार आदि थे। संवाद