फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन को भेजे 

Sun, 30 Sep 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद भेजा है। साथ ही एसआईटी संबंधित शिक्षकों का गिरफ्तारी स्टे खारिज करवाने की तैयारी भी कर रही है। 

विज्ञापन


नवंबर 2016 में शिक्षा विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से नियुक्ति पाने वाले 17 शिक्षकों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसआईटी ने किच्छा, सितारंगज, गदरपुर और नानकमत्ता शिक्षा विभाग से शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर उनका सत्यापन इलाहाबाद बोर्ड से कराया।

सत्यापन में प्रमाण पत्र जाली निकलने पर एसआईटी ने संबंधित शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही 14 शिक्षक हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले चुके थे। वहीं दो शिक्षकों की मौत हो चुकी थी। एसआईटी के अनुसार गिरफ्तारी पर स्टे लेने वाले 14 में से पांच शिक्षकों ने एसआईटी की ओर से शिक्षा बोर्ड से सत्यापित कराए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र उनके न होने का दावा करते हुए कोर्ट में नये प्रमाण पत्र पेश किए हैं।
विज्ञापन


इन प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के लिए एसआईटी ने उन्हें भी इलाहाबाद शिक्षा बोर्ड को भेजा है। इधर, फरार चल रहे एक शिक्षक का पता तस्दीक होने पर एसआईटी उसकी भी गिरफ्तारी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें