फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने टीडीसी से मांगे दस्तावेज

Tue, 05 Sep 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड तराई बीज निगम पंतनगर में 16 करोड़ के गेहूं बीज खरीद घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने निगम से घोटाले से जुड़े मूल दस्तावेज मांगे हैं। घोटाले में टीडीसी के प्रशासनिक अधिकारी की ओर से विभाग के ही दस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पंतनगर टीडीसी गेहूं बीज खरीद में हुए घोटाले की जांच के लिए बीते 19 अगस्त को एसपी देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। टीम में एक सीओ, तीन इंस्पेक्टर, दो एसआई और तीन कांस्टेबल हैं। टीम ने केस दर्ज कराने वाले प्रशासनिक अधिकारी सीके सिंह से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं।

पूछताछ के क्रम को आगे बढ़ाते हुए तीन दिन बाद टीडीसी के लेखाकार जीसी तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी शिवमंगल त्रिपाठी से पूछताछ की गई, लेकिन इसके बाद टीम को घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध ना होने के कारण जांच की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेज टीडीसी पंतनगर में हैं, तो कुछ देहरादून मुख्यालय में। एसआईटी ने टीडीसी के चेयरमेन को पत्र भेजकर दस्तावेज की मांग की है। एसपी देवेंद्र पिंचा का कहना है कि दस्तोवज की मांग को लेकर टीडीसी चेयरमेन से पत्राचार किया गया है। दस्तावेज मिलने के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें