फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: विभिन्न कारणों से लगभग दस हजार लोगों को नोटिस

Sun, 02 Aug 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर क्षेत्र में मतदाता सूची एसआईआर गणना और पहली मतदाता सूची प्रकाशन के बाद कई गड़बडियां सामने आई हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं और पिता/पति के नाम में आ रहे अंतर को लेकर लगभग दस हजार लोगों को नोटिस जारी किए हैं। 11 सितंबर तक इसकी सुनवाई होगी और 15 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ईआरओ/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया किवर्ष 2003 के मुताबिक 202 बूथों पर एसआईआर का कार्य आठ जून से चार जुलाई तक चला। बीएलओ स्तर पर गणना के बाद 14 जुलाई को सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें करीब दस हजार मतदाताओं और उनके पिता-पति के नामों में अंतर सामने सामने आया है। अब ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
बताया कि एसआईआर गणना और मतदाता सूची प्रकाशन के बाद बूथों की संख्या 202 से बढ़कर 219 हो गई है। वर्ष 2003 में 1,63,690 महिला-पुरुष मतदाता थे, जो 2026 में घट कर 1,34,989 रह गए हैं। उन्होंने बताया नोटिस जारी होने के बाद 30 जुलाई से 11 सितंबर तक बूथ स्तर पर अलग-अलग तारीखों में सुनवाई की जा रही है। अब तक 20-25 बूथों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें