फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर बाजार में पांच साल बाद भी नहीं बन सकी निकासी नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर मुख्य बाजार में अतिक्रमण ध्वस्त करने के पांच साल बाद भी नगर निगम जल निकासी की व्यवस्था नहीं कर सका है। सड़क के दूसरी तरफ नाली न बनने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसलिए संवाद न्यूज एजेंसी ने मुख्य बाजार के अंदर कई गलियों में पड़ताल की तो पाया कि इससे व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को भी जलभराव से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरआर क्वार्टर इलाहाबाद बैंक वाली गली में नगर निगम की ओर से एक तरफ नाली का निर्माण किया गया है जबकि सड़क की दूसरी तरफ पानी निकासी के लिए नाली ही नहीं बन सकी है। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से मुख्य बाजार के अंदर व्यापारियों के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई है। काशीपुर बाईपास के पास वाली मुख्य बाजार की गलियों की तरफ ही नाली निर्माण किया गया है। वहीं मुख्य बाजार की कई गलियों में एक तरफ नाली और दूसरी तरफ कुछ नहीं है।
नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि मुख्य बाजार में कई जगह नालियों का निर्माण न होने के कारण शासन को तीन करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्यों को शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन




व्यापारियों की पीड़ा
मुख्य बाजार की सड़कों में सिर्फ एक तरफ नाली बनी है। बारिश आने पर बाजार में जलभराव की स्थिति बन जाती है। दुकानों के अंदर पानी भर जाता है। -जुगल किशोर।

बारिश आने पर शहर की नालियां चोक हो जातीं हैं। सड़कों में जलभराव हो जाता है। इससे मच्छर पनपने लगते हैं। संक्रामक राेग भी बढ़ने का खतरा है। -पंकज कुमार।

नाली न होने से जलभराव हो रहा है। इस कारण पास के घरों में पानी घुस जाता है। जल निकासी के लिए सड़क के दोनों और नालियों का निर्माण होना चाहिए। -भरत कुमार।
विज्ञापन


नगर निगम नालियों की सफाई नहीं करा रहा है। कई बार स्थानीय पार्षद से भी इस संबंध में शिकायत की गई है लेकिन समाधान नहीं हुआ। -गुलशन कुमार बाठला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें