फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार साल में भी पूरी नहीं हुई मुख्यमंत्री की घोषणा

Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के चार साल बाद भी सैनिक कॉलोनी, पशुपति विहार से जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। पूर्व सीएम ने इन क्षेत्रों के कच्चे नाले को पक्का बनाने की घोषणा की थी लेकिन सरकार से राशि न मिलने के कारण ने नगर निगम इस क्षेत्र में पानी निकासी के लिए पक्का नाला नहीं बन सका।
विज्ञापन

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने वर्ष 2019 में जल निकासी के लिए सैनिक कॉलोनी, पशुपति विहार में पक्का नाला बनाने की घोषणा की थी लेकिन इसके लिए शासन स्तर पर राशि स्वीकृत नहीं हो सकी। त्रिवेंद्र के सीएम पद से हटने के बाद शासन ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जबकि नगर निगम दो किमी लंबा पक्का नाला बनाने में समर्थ नहीं है। इस कारण इस घोषणा पर अमल नहीं हो सका।
निगम ने एक बार कच्चे नाले की सफाई कराई लेकिन अब नाले में इतनी बड़ी घास खड़ी है कि नाला दिखाई नहीं देता। कई स्थानों पर अतिक्रमण हो गया है। कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने कच्चे नाले को नाली बना दिया है। इस कारण बरसात में जलभराव के कारण लोगों का घरोंं से निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश के कई दिन बाद तक रास्तों में पानी भरा रहता है। वार्ड नंबर दो के पार्षद दीप चंद्र जोशी ने बताया कि सैनिक कॉलोनी, वार्ड नंबर एक से पशुपति विहार, श्मशान घाट से नकटिया नाला जसपुर खुर्द वार्ड नंबर तीन तक करीब दो किमी लंबे कच्चे नाले को पक्का बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन




सैनिक कॉलोनी और पशुपति विहार कॉलोनी में पक्का नाला बनाने के लिए नगर निगम ने शासन को कई बार पत्र भेजा है। सक्षम अधिकारियों से अनुरोध करने के बावजूद राशि नहीं मिली। हालांकि नगर निगम ने अपनी क्षमता के अनुसार नाले की सफाई कराई है। - ऊषा चौधरी, मेयर, नगर निगम, काशीपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें