फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर जस बाजवा ने दरबार साहिब में टेका मत्था

विज्ञापन
नानकमत्ता के गुरुद्वारा साहिब में पंजाबी सिंगर जस बाजवा को सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रबंधक कम? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। पंजाबी गायक जस बाजवा ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक अरदास की। बुधवार देर रात यहां पहुंचे बाजवा ने श्री हरमिंदर साहिब के दरबार में मत्था टेका। प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने उन्हें सरोपा तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहां पर महासचिव धन्ना सिंह, सदस्य महेंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लो, यशपाल सिंह आदि थे। इसके बाद बाजवा ने भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा के आवास पर किसानों तथा युवाओं से किसान आंदोलन को लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां बीकेयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, जसवंत सिंह, विजेंद्र सिंह मोमी, नकुल भट्ट, जिंदर सिंह, लक्खा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें