फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल... से गूंजा तराई

Sat, 04 Nov 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में करतब दिखाते गिद्दा पार्टी के लोग - फोटो : रुद्रपुर में करतब दिखाते गिद्दा पार्टी के लोग
विज्ञापन
सिखों के पहले गुरु श्री नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में आतिशबाजी और बैंड की धुनों के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान जो बोले सो निहाल और सत श्री अकाल के उद्घोषों की धूम रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर कीर्तन का शुभारंभ पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुनानक स्कूल से हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे पारंपरिक वेश भूषा में सुसज्जित श्रद्धालु श्री निशान साहिब लेकर नंगे पांव चल रहे थे। जिसके पीछे पुष्प वर्षा के बीच संगत शबद कीर्तन कर गुरू की महिमा का गुणगान कर रही थी। तोरण द्वारों से सजे मार्ग पर नगर कीर्तन का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। 

इस दौरान अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी भी बैंड की धुनों के साथ कीर्तन में शामिल हुए। कीर्तन में फूलों की पालकी में सुशोभित श्री गुरुग्रंथ साहिब की झांकी और सिख इतिहास से संबंधित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे श्रद्धालु झाड़ू लगाते और जल का छिड़काव और पुष्प वर्षा करते चल रहे थे। 
विज्ञापन


नगर कीर्तन काशीपुर बाइपास से होकर गुरुद्वारा गोल मार्केट में संपन्न हुआ। इधर, गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व को लेकर भव्य सजावट की गई है। कीर्तन में गुरुद्वारा के प्रधान सुरमुख सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, गुरमीत सिंह, उपकार सिंह काली, राम सिंह बेदी, गुरमीत सिंह अनेजा, हरविंदर सिंह, हरजीत सिंह बिंदी, मंजीत सिंह मक्कड़, सुरेंद्र अरोड़ा, जसवंत सिंह, गुरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह आदि थे।

युवाओं ने सजाई शहादत की झांकी
नगर कीर्तन के दौरान युवाओं द्वारा लगाये गये स्टाल पर अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर व अमर शहीद बाबा दीप सिंह की शहादत को प्रदर्शित करती झांकी ने सभी को आकर्षित किया। युवाओं ने सिख समाज के वरिष्ठ लोगों को सरोपा देकर सम्मानित भी किया। वहां पर सुशील गाबा, लखबीर सिंह, प्रीत चिलाना, संदीप संधू, कृपाल सिंह आदि मौजूद थे।.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें