फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से धान की उपज में भारी गिरावट

Wed, 21 Oct 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खरीफ सत्र 2026 में धान की उपज पर प्रतिकूल असर पड़ा है। बुधवार को गदरपुर तहसील के राजस्व ग्राम रफी नगर में की गई क्रॉप कटिंग में यह बात सामने आई। इसमें 43.50 वर्ग मीटर के पहले प्लॉट में 7.620 किग्रा धान की उपज प्राप्त हुई। इसके अनुसार प्रति हेक्टेयर 17.52 क्विंटल उत्पादन आंका गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे प्लॉट में कृषक मनवीर कौर के खेत से 12.240 किग्रा धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 28.14 क्विंटल उपज का आकलन किया गया जबकि पिछले वर्षों में धान की औसत उपज करीब 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही थी। उपज में आई इस गिरावट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्य कृषि अधिकारी बीके यादव ने इसका प्रमुख कारण बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को बताया। क्रॉप कटिंग के दौरान पटवारी वीना मियान, बलदेव राज और कृषक मनप्रीत कौर मौजूद रहीं। संवाद
बुक्सा परिषद भवन में धान तौल केंद्र खुलने से जनजाति समाज नाराज
बाजपुर। गांव बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद भवन में बिना अनुमति धान तौल केंद्र लगाए जाने और भवन को हुए नुकसान की भरपाई की मांग पर बुक्सा समाज ने एसडीएम कार्यालय में उनकी अनुपस्थिति में पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया गया है कि बुक्सा जनजाति कल्याण समिति और बुक्सा आदिम जनजाति कल्याण सेवा समिति की अनुमति के बिना बुक्सा परिषद भवन में धान तौल केंद्र खोल दिया गया है जिससे भवन के बिजली उपकरण और फर्श को क्षति पहुंची है। उन्होंने धान तौल केंद्र को तत्काल हटाने और भवन को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जनजाति आयोग सदस्य बाबू सिंह तोमर, समिति सचिव स्वरूप सिंह, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री राकेश सिंह, राजकुमार, जीत सिंह, महेंद्र सिंह, सोमल सिंह, जसवीर सिंह, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इधर, नोडल अधिकारी नितेश हर्बाेला ने बताया कि बेरिया दौलत बुक्सा परिषद भवन से धान तौल हटा दिया गया। भवन में रखी बोरियों को हटाने के लिए ठेकेदार ने तीन दिन का समय मांगा है। भवन में हुए नुकसान की भरपाई करने पर ठेकेदार ने सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें