फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फंदे पर लटका मिला सिडकुल श्रमिक का शव

Wed, 24 Jan 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करने वाले श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला। वह चार साथियों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन

सोहनी बलई, मोतीपुर (बहराइच) निवासी बृजेश कुमार (26) पुत्र रामविलास अपने चार साथियों के साथ सिद्ध गर्ब्यांग लक्ष्मी झाले में एक माह से किराये के कमरे में रह रहा था। वह सिडकुल की एक कंपनी में मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह साथियों कहे साथ नैनीताल गया था और मंगलवार को लौटा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उसके साथी
विज्ञापन

फैक्टरी गए थे। शाम में जब वह लौटे तो बृजेश पंखे के हुक पर लटका मिला। पुलिस ने उसे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें