फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल के ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टरों ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
पंतनगर में ​स्थित एकीकृत औद्योगिक आस्थान
विज्ञापन
रुद्रपुर। दशहरा-दिवाली से पूर्व सिडकुल में औद्योगिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स और पैकेजिंग सेक्टर की कंपनियों में त्योहार की डिमांड को देखते हुए उत्पादन बढ़ा दिया गया है। कई कंपनियों ने त्योहारी मांग पूरी करने के लिए शिफ्ट बढ़ा दी हैं। अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं भी ली जा रही हैं।
विज्ञापन

दीपावली और धनतेरस पर वाहन, टीवी, फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की मांग हर साल के अन्य दिनों की अपेक्षा 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। इसी मांग को पूरा करने के लिए बजाज, टाटा, महिंद्रा की वेंडर कंपनियों के साथ-साथ डिक्सन, माइक्रोमैक्स जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स और पैकेजिंग यूनिटों में काम बढ़ गया है। काम बढ़ने से कई लोगों को दैनिक मजदूरी पर पैकेजिंग और अन्य कार्य मिले हैं। इससे उनको रोजगार उपलब्ध हो रहा है।
इनसेट
पिछले साल से 25 प्रतिशत अधिक ऑर्डर
सिडकुल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय तिवारी और वर्तमान अध्यक्ष गजेंद्र सिंह का कहना है कि ऑटो सेक्टर में इस बार त्योहारी ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा हैं। हर प्रोडक्ट को गिफ्ट पैक में भेजने से इलेक्ट्रॉनिक्स और पैकेजिंग में भी पैकेजिंग मटेरियल की डिमांड बहुत बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सिडकुल में उत्पादन तेज होने से 1.5 लाख से अधिक श्रमिकों को फायदा होगा। अस्थायी रोजगार के साथ-साथ बोनस से बाजार में पैसा आएगा।
विज्ञापन

-
जाम की समस्या के समाधान की मांग
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिडकुल एसोसिएशन से त्योहार तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही के लिए रुद्रपुर-पंतनगर मार्ग पर जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की है। कार्य को सुचारू रखने के लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति रखने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन


-
फोटो-28आरडीपी20पी- पंतनगर में स्थित एकीकृत औद्योगिक आस्थान। अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें