फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम कुकरोली पिथौरागढ़ निवासी गोविंद सिंह सामंत (23) पुत्र खुसमान सिंह ट्रांजिट कैम्प के सिडकुल ढाल में किराए पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को उसके पेट में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद गोविंद के दोस्त उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के बाद वह उसे लेकर वापस आ गए। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब गोविंद के दोस्त उसके कमरे में पहुंचे तो वह मरा हुआ मिला। शोर होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष विद्यादत जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें