जसपुर। हिमाचल प्रदेश से पीठ पर सामान लादे उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे नेपाली श्रमिकों को बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोककर यूपी को वापस भेज दिया शुक्रवार की देर शाम 13 नेपाली श्रमिक धर्मपुर बॉर्डर पर पहुंचे तो बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते थे पैदल ही अपने घर जा रहे हैं। 3 दिन से भूखे प्यासे हैं। बॉर्डर पर तैनात एसपीओ सोनिका चौहान एवं धर्मपुर के ग्रामीण रविंद्र कुमार भारत सिंह आदि ने उनके खाने की व्यवस्था की, रात्रि को विश्राम कराया। शनिवार को धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट ने बताया कि कोई भी श्रमिक यूपी को वापस नहीं जाना चाहता था। उन्होंने थाना रेहड जिला बिजनौर यूपी की पुलिस को बुलाकर 7 श्रमिकों उनके साथ भेज दिया तथा 6 श्रमिकों को राहत शिविर में भर्ती करा दिए गए।