फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल ने तराई को बनाया देश का औद्योगिक सिरमौर

Tue, 14 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की स्थापना के बाद से ऊधमसिंह नगर जिले में औद्योगिक विकास तेजी से हुआ हैं। वित्तीय बर्ष 2006-07 में सिडकुल (स्टेट इंफ्रास्क्चर एंड इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन उत्तराखंड लिमिटेड) की स्थापना की गई थी। तब से यहां 10,185 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। इनके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

सिडकुल की स्थापना के बाद से जिले में ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य और कपड़ा जैसे प्रमुख्य क्षेत्रों की कंपनियां आईं। वर्ष 2006-07 में यहां 364 इकाइयां स्थापित हुईं थीं। इनमें 7,766.20 लाख रुपये का पूंजी निवेश हुआ और 2,063 लाेगों को रोजगार मिला। वर्ष 2009-10 में पूंजी निवेश सर्वाधिक 63,808 लाख रुपये रहा जिससे 6,337 लोगों को रोजगार मिला । बर्ष 2010-11 में रोजगार का आंकड़ा 6,365 तक पहुंच गया था । इसके बाद के वर्षो में निवेश और रोजगार में उतार-चढ़ाव देखा गया। वर्ष 2024 -25 में 839 इकाइयां स्थापित हुई जिनमें 7,315 लाख रुपये का निवेश हुआ और 2,713 लोगों को रोजगार मिला। हालांकि 2025-26 में लगने वाली इकाइयों की संख्या घटकर 169 रहे गई। इस साल 2,064 लाख रुपये का निवेश हुआ और 567 लोगाें को रोजगार मिला।
कोट
जिले में सिडकुल के आने से न सिर्फ विकास में तेजी आई, बल्कि रोजगार के नए द्वार भी खुले। हर साल यहां नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होती हैं। इनके माध्यम से रोजगार पाने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन कुमार, जीएम, जिला उद्योग केंद्र, रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें