फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 25 Apr 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कुछ लोगों ने फोन कर युवक को बुलाने का परिवार ने लगाया आरोप
विज्ञापन


दिनेशपुर। संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।


परिजनों के अनुसार गांव अमृतनगर नंबर एक निवासी सुजय हीरा (32) बृहस्पतिवार रात खाना खाकर घर से निकला था। रात को घर नही लौटा। सुबह घर से 100 मीटर दूर सुनसान जगह पर स्थित कमरे में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।
मृतक की बहन सुप्रिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को कुछ लोगों ने उसके भाई को फोन करके बुलाया था। उसने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नही दी गई है। मृतक सिडकुल की कंपनी में काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे का आदि था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद माैत के असली कारणों का पता चल पाएगा। संवाद



-
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

किच्छा। विकास काॅलोनी में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आरिस (20) निवासी बीस फुटा रोड को बृहस्पतिवार शाम सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें