फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूली बच्चों के लिए 10 शौचालय बनाएगी सिडकुल की कंपनी

Wed, 24 Sep 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ट्रांजिट कैंप में होना है निर्माण
विज्ञापन

रुद्रपुर। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ट्रांजिट कैंप के बच्चों के लिए सिडकुल की वी गार्ड लिमिटेड सुविधाएं देने जा रही है। प्रबंधक प्रवीण बनकर ने बताया कि कंपनी के समाज कल्याण फंड से 650 बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन ग्रहण करने के लिए टीन शेड का निर्माण कराया जायेगा। छात्र- छात्राओं व स्टॉफ के लिए 10 टायलेट व बाथरूम बनाए जायेंगे। स्कूल में पीने के लिए स्वच्छ जल के लिए यूवी फिल्टर एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार को कंपनी अधिकारी स्कूल पहुंचे थे। कंपनी अधिकारियों ने पूजा पाठ कर निर्माण कार्य शुरू कराया। वहां पर प्रधानाध्यापिका गायत्री पांडेय, विनिर्माण प्रमुख राजेश ए, वित्त प्रबंधक भूपेन्द्र जोशी, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन जगत प्रकाश मठपाल, जनकल्याण अधिकारी कुलशेखर पाण्डेय, सहायक प्रबंधक विनिर्माण यतिन टन्डन, सिविल इंजीनियर साहिल चौहान, अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्षा सुषमा अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें