फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में प्रदेशभर के शटलर दिखा रहे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में योनैक्स-सनराइज 25वीं उत्तराखंड राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो गई है। ऊधमसिंह नगर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ दिवेश शाशनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। डीपीएस रुद्रपुर शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम कर रहा है।
पहले दिन खिलाड़ियों के जोश और शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। आने वाले दिनों में प्रदेश के उभरते बैडमिंटन सितारों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। यहां डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर राज जैन, सचिव विष्णु सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें