फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से से शोरूम में लगी आग

Fri, 23 Jun 2017 10:52 PM IST
खटीमा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खटीमा में महेंद्र इलेक्ट्रानिक में लगी आग नष्ट हुआ सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से धधकी आग से एक इलेक्ट्रानिक शोरूम के द्वितीय और तृतीय तल का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल वाहन ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बृहस्पतिवार रात साढ़े ग्यारह बजे टनकपुर रोड जामा मस्जिद के सामने महेंद्रा इलेक्ट्रानिक्स के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


आग की सूचना जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए नमाजियों ने दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम स्वामी अजय कुमार गुप्ता ने अनुसार आग से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें