फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गैस सिलिंडर फटने से अफरातफरी, बड़ा हादसा बचा

Mon, 09 Mar 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। जयनगर स्थित कृष्णा विहार फेस-2 कॉलोनी में एक घर में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया। हादसे में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया और सात वर्षीय बच्चा मामूली रूप घायल हो गया। घटना के बाद कॉलोनी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कृष्णा विहार फेस-2 कॉलोनी निवासी बहादुर सिंह की पत्नी विष्णु देवी रविवार दोपहर घर में खाना बना रही थीं। वह गैस पर खाना चढ़ाकर किसी काम से घर की छत पर चली गईं। बताया जा रहा है कि इसी बीच रसोई में रखा गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। भगदड़ के दौरान घर का सात वर्षीय बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग लगने से रसोई में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। समय रहते स्थिति पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें