फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कबड्डी, बैडमिंटन और खो-खो में दिखाया दमखम

Wed, 18 Nov 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। श्री साई फार्मेसी कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने कबड्डी, बैडमिंटन और खो-खो में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीमों को जीत दिलाई।
विज्ञापन


कबड्डी के मुकाबले में पॉलिटेक्निक विभाग की टीम ने फार्मेसी विभाग को हराकर खिताब जीता। बैडमिंटन के बालक वर्ग में बीए के कुनाल ने फार्मेसी विभाग के फहीम को पराजित किया। बालिका वर्ग में नर्सिंग विभाग की मुस्कान ने फार्मेसी विभाग की लवप्रीत कौर को हराया। खो-खो के मुकाबले में नर्सिंग विभाग की छात्राओं ने फार्मेसी विभाग की छात्राओं को हराकर प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। वहां चेयरमैन राजकुमार सिंह, निदेशक अवनीश कुमार, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य परवेंद्र शर्मा, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अतुल शर्मा, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. देविका रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें