रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे दुकानें तोड़े जाने के अंदेशे से व्यापारियों ने ताली और थाली बजाकर शहर में जुलूस निकाला। उसके बाद धरनास्थल में हनुमान चालीसा का पाठ किया। व्यापारियों ने कहा कि जिला प्रशासन जी-20 की आड़ में व्यापारियों की दुकानें उजाड़ने में तुला हुआ है। उनका कहना है कि वह विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए वह अपनी दुकानों को तिरंगे से ढक देंगे लेकिन प्रशासन उनकी बात मानने के लिए तैयार नही है।
मंगलवार को रोडवेज स्टेशन के सामने राम मनोहर लोहिया मार्केट के पास धरनास्थल पर एकत्र होकर व्यापारियों ने जिला प्रशासन का विरोध किया। इसके बाद डीडी चौक होते हुए काशीपुर बाईपास से भगत सिंह चौक और वहां से वापस धरनास्थल तक ताली और थाली बजाई बजाकर जुलूस निकाला। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा बीते दो दिनों से व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं। इससे करीब 1000 लोगों का रोजगार छिन गया है। वहां हरीश अरोरा, राम मनोहर लोहिया मार्केट अध्यक्ष आशु ग्रोवर, सुशील गाबा, सुरेंद्र तनेजा, इंद्रजीत सिंह, शैलेंद्र ग्रोवर, विनोद ठुकराल, सेवा सिंह, सोहन लाल, बलदेव ग्रोवर, अमजीत सिंह, सूरज मुंजाल आदि थे।
एनएच-87 नहीं यह तो स्टेट हाईवे है सर: तनेजा
रुद्रपुर। जी-20 समिट के चलते हटाई जा रही दुकानों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि एनएच-87 रामपुर हल्द्वानी मार्ग को पूर्व में राज्य सरकार की सड़क घोषित कर दिया गया है। बताया कि बीते 50 वर्षों से नगर पालिका रुद्रपुर ने 60-70 परिवारों को रोजगार के लिए जमीन आवंटित की है। इसे जी-20 की आड़ में अब ध्वस्त किया जा रहा है। इस दौरान राजेंद्र निषाद, मोनिका ढाली, मोहन भारद्वाज, अबरार अहमद, राजीव कामरा, सतीश राजपूत, बाबू विश्वकर्मा, फरमान सिद्दीकी, सुनील आर्या आदि थे। संवाद
गदरपुर में भी अनिश्चितकाल के लिए बंद होगा बाजार
रुद्रपुर। गदरपुर व्यापार मंडल ने रुद्रपुर पहुंचकर व्यापारियों का समर्थन कर कहा कि यदि प्रशासन की ओर से रुद्रपुर के व्यापारियों के साथ किसी भी तरह की मनमानी की जाएगी तो गदरपुर व्यापार मंडल पीछे नहीं हटेगा। जरूरत पड़ने पर गदरपुर का बाजार भी अनिश्चतकालीन के लिए बंद कर दिया जाएगा। वहां गदरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, राहुल अनेजा, बनारसीदास ठुकराल, बंटू बांगा, राजकुमार बांगा आदि थे। संवाद
-
शैलजा फार्म के पास व जिला पंचायत सड़क पर चली जेसीबी
रुद्रपुर। जिला प्रशासन की ओर से शैलजा फार्म के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं जिला पंचायत सड़क के पास अवैध रूप से चाय व ढाबों का संचालन कर रहे लोगों की दुकानें तोड़ी गई हैं। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि शैलजा फार्म व जिला पंचायत सड़क पर अतिक्रमण हटाया गया है। जिला पंचायत सड़क से एक बार पहले भी भी अतिक्रमण हटाया गया लेकिन अतिक्रमणकारी दोबारा चाय और ढाबों का संचालन करने लगते हैं। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, पटवारी लक्ष्मण सिंह जंगपांगी, सफाई नायक गौतम सिंह आदि थे। संवाद