फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 वर्ष बाद भी उत्तराखंड अस्थायी राजधानी पर निर्भर: असगोला

Tue, 14 Mar 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने पंतनगर में कार्यकताओं संग बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 22 सालों बाद भी देवभूमि उत्तराखंड अस्थायी राजधानी पर निर्भर है। भराड़ीसैंण गैरसैंण ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां पर राजधानी बनाने के लिए राज्य सरकार की कैबिनेट ने विधिवत प्रस्ताव पारित किया था लेकिन पिछले 22 वर्षों से अस्थायी तौर पर देहरादून में विधानसभा संचालित हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाना सर्वोत्तम उपाय है। दो जगह विधानसभा चलाने से राज्य पर अतिरिक्त व्यय भार पड़ रहा है। वहां पर जिला महामंत्री जीवन सिंह नेगी, महावीर सिंह, बच्चन सिंह, दीपक पांडे, रवि कुमार, खजान मठपाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें