फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियाें का टोटा

Sat, 25 Oct 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाई दूज का त्योहार होने के बाद भी रोडवेज बस अड्डे पर यात्री की संख्या बेहद कम रही। लोकल रूटों की बसों के चालक- परिचालक यात्रियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

दीपावली पर्व मनाने घर आए लोगों के भाई दूज के बाद वापसी की उम्मीद रोडवेज डिपो प्रबंधन ने लगाई थी। शुक्रवार की सुबह से ही बस अड्डे पर सूनापन रहा। बस अड्डे से निकली बसों में आधी सीटें भी नहीं भरी थी। यूपी के बरेली डिपो की चार बसों ने बरेली से रुद्रपुर के चार अतिरिक्त फेरे अवश्य लगाए। स्टेशन इंचार्ज संचालन लाल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यात्रियों की संख्या सामान्य रही। शनिवार को दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या अधिक रही तो बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें