आयुक्त कुमाऊं अरविंद सिंह ह्यांकी ने मंडल के सभी डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम संक्रमण की रोकथाम व बेहतर ऑक्सीजन मैनेजमेंट के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों को जिलों में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा। जिलो के कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की कमी न हो। किसी भी दशा में खाली सिलेंडर को रोका ना जाए। होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों का उचित ध्यान रखा जाए। साथ ही अधिक से अधिक सैंपलिंग की जाए।
विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि लोगों को कोविड-19 से बचाव व टीकाकरण के संबंध में जानकारी भी दें। कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑक्सीजन लेवल, बीपी, तापमान आदि की लगातार मानीटरिंग करें। समीक्षा के दौरान डीएम रंजना राजगुरू ने कुमाऊं आयुक्त को जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं व तैयारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में बंशीधर तिवारी, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, पीएमएस डॉ. आरएस सामंत, एडीएम जेसी कांडपाल आदि थे।