फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल नहीं खोलने के आदेश पर भड़के शोरूम संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरकार की ओर से मॉल खोलने की अनुमति नहीं दिए जाने का मेट्रोपोलिस मॉल स्थित शोरूम के संचालकों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही मॉल के शोरूम नहीं खोले गए तो स्थिति यही बन रही है कि व्यापारी आत्महत्या कर लें। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मॉल के शोरूम नहीं खोले गए तो वे लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सोमवार शाम को सरकार के निर्णय नाखुश मेट्रोपोलिस मॉल के सामने शोरूम के व्यापारी एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि कोविड कर्फ्यू के दौरान दो महीने से मॉल नहीं खुल रहा है। इससे व्यापारियों को दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। दो माह से शोरूम का किराया भी नहीं दिया है। इसके साथ ही बैंक का कर्ज देने और अन्य खर्च चलाने में दिक्कत आ रही है। कहा कि मॉल में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों की इन्फ्रारेड थर्मामीटर से जांच होती है। समय-समय पर पूरे मॉल और शोरूमों को सैनिटाइज किया जाता है। मॉल में बाजार से अधिक सामाजिक दूरी का पालन करना सिखाया जाता है। उसके बावजूद सरकार मॉल खोलने की अनुमति नहीं दे रही है। वहां गुरविंदर सिंह, सूरज झाम, संजू, आशीष, हरमीत सिंह, रविंद्र सिंह, किशन ठुकराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें