नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के दर्शन को उमड़ी सिख संगत।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। श्रावणी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्री नानकमत्ता साहिब के हरमिंदर दरबार में मत्था टेक सुख शांति की अरदास की।
बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर पवित्र पंजा साहिब के दर्शन किए। बाबा अलमस्त दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में रागी, ढांढ़ी, कविसरी तथा हजूरी रागी जत्थों ने संगत को गुरुओं की वाणी तथा इतिहास सुनाकर निहाल किया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा दूध वाला कुआं में स्थित पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई और श्री दरबार साहिब में मत्था टेका।