जसपुर। भाजपा नेता शीतल जोशी ने देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से कहा कि जसपुर के छोटे किसानों को दो हॉर्स पावर के विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। इससे वह अपनी फसलों में पानी लगा सकेंगे। जसपुर क्षेत्र में मेन रोड तक जाने वाले रास्तों को पक्का करने, वर्ग 4 ए, ग्राम समाज, जिला पंचायत, वन विभाग की भूमि पर कब्जा हटाने की भी मांग की गई।