फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपुरी के खेतों में फिर देखे गए तेंदुए

Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो।रुद्रपुर
विज्ञापन
शांतिपुुरी में ट्रैप कैमरा लगाते वन विभाग के वॉचर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शांतिपुरी क्षेत्र के ग्राम जवाहरनगर और शांतिपुरी नंबर 2 (डैम) में बृहस्पतिवार को देखे गए तेंदुए की दहशत से ग्रामीण अभी उबर भी नहीं पाए थे कि शनिवार को शांतिपुरी नंबर 1 में भी तेंदुए देखे गए। 
विज्ञापन



 शनिवार को शांतिपुरी नं-1 में बटाईदार का काम करने वाले सुखलाल यादव और गुलाब साहू अपनी फसल देखने खेत पर गए थे। ठीक उसी समय दुर्गादत्त पंडा के पापुलर के खेत में सामने उन्हें शावकों के साथ तेंदुआ दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को सामने देख उनके होश उड़ गए। वे चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे और उन्होंने ग्रामीणों को सूचित किया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभी 2 ट्रैप कैमरे शांतिपुरी नं-1 (डैम) में गन्ने के खेेत में और 4 ट्रैप कैमरे शांतिपुरी नं-1 में लगा दिए गए हैं। शीघ्र ही 10 कैमरे और लगा दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर ट्रैंकुलाइजर गन का भी प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम में वन दरोगा दयाकृष्ण चौबे, फारेस्ट गार्ड धन सिंह, भुवन चंद्र तिवारी, वन वॉचर भूपाल दानू, उम्मेद मेहता, दिनेश पंडा आदि मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें