शक्तिफार्म में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शक्तिफार्म बाजार ने विपक्षी टीम वेबगुरु स्क्वायड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। पांच विकेट चटकाने वाले किशोर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेबगुरु स्क्वायड की टीम निर्धारित 16 ओवर में मात्र 45 रन ही बना पाई। कप्तान राजा हालदार ने 23 रनों का योगदान किया। किशोर ने पांच और अमित ने तीन विकेट चटकाए। शक्तिफार्म बाजार की टीम ने तीन विकेट गंवाकर जीत हासिल की। गोविंद पोखरिया ने 24 और सुमित मंडल ने 12 रनों का योगदान किया। मैच में तापस मिस्त्री और विप्लव महालदार अंपायर, जयंत मंडल और सन्यासी नंदी उद्घोषक, प्रमोद राय और दिवाकर महालदर स्कोरर रहे। वहां राजेश नंदी, सरोज चौहान, लक्ष्मण राय, मुकेश खान, अनिमेष महलदार, संदीप महालदार, दिनेश मल्लिक, अभिनव मंडल, मोनू महालदार आदि थे।