फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म पीएचसी का होगा उच्चीकरण

Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के अधीक्षक को पत्र लिखकर पीएचसी के उच्चीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। पीएचसी को उच्चीकृत करने की यहां के लोगों की बहुत पुरानी मांग है। इसको लेकर समय-समय पर आंदोलन भी होता रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान सौरभ बहुगुणा के वादों में पीएचसी का उच्चीकरण भी शामिल था। सीएमओ ने सीएमएस डाॅ. कुलदीप यादव से मानक के अनुसार निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। सीएमओ के अनुसार सीएचसी की स्थापना के लिए क्षेत्र की जनसंख्या एक लाख 20 हजार का मानक निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें