फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म पीएचसी बनेगा 30 बेड वाला सीएचसी

Wed, 17 Dec 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के अनुरूप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 30 बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकरण होगा। इसके लिए शासन की ओर से 32 पदों को स्वीकृति दी गई है। इसमें चिकित्सा अधीक्षक, विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग, पैरामेडिकल, तकनीकी, प्रशासनिक व आउटसोर्सिंग स्टाफ शामिल हैं।
विज्ञापन

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म को 30 बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकरण किया जाएगा।
इसके संचालन के लिए कुल 32 पद सृजित किए गए हैं। इसमें 20 पद नियमित और 12 पद आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाएंगे। मालूम हो कि सालों से क्षेत्र की जनता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत किए जाने की मांग करती आ रही है। अब केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत होने जा रहा है।
विज्ञापन


इन पदों पर होगी तैनाती

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट और अन्य विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, दंत शल्यक, नर्सिंग अधिकारी, चीफ फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, डेंटल हाइजीनिस्ट, वरिष्ठ सहायक, वाहन चालक, कनिष्ठ सहायक, ओटी टेक्नीशियन, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कक्ष सेवक, एमपीडब्ल्यू, स्वच्छक और सुरक्षा कर्मी की तैनाती होगी। संवाद

जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : बहुगुणा



कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप उन्होंने पीएचसी के उच्चीकरण का वादा किया था। सीएचसी के रूप में उच्चीकरण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। कैबिनेट मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें