रुद्रपुर। होली चाइल्ड स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा शगुन सिंह का 36वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन छह फरवरी से 10 फरवरी तक इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी (असम) में किया जाएगा।
स्कूल के प्रधानाचार्य मिंटू दूबे ने बताया कि शगुन सिंह तीन बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। शगुन ने वर्ष 2020 में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में लंबी कूद व 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। पंजाब में हुई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। हाल ही में उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से देहरादून में 21 जनवरी को आयोजित हुई 18वीं उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप की अंडर-14 वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व 60 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त किया है। प्रबंधक रोहिताश बत्रा, सचिव विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, उप-प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, समन्वयक मंजू अधिकारी, यूएस नगर एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने शगुन सिंह व प्रशिक्षक सुधाकर सिंह को बधाई दी।