फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पॉश कॉलोनी के सैलून में मसाज के नाम पर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2022 06:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस में यूनैक्स मसाज सेंटर में पिछले कई दिनों से देह व्यापार संचालित हो रहा था। वहां पर बाहरी प्रदेश की युवतियों को बुलाया जाता था। सूचना पर शुक्रवार को एंटी ह्यूमन टास्क फोर्स की प्रभारी बसंती आर्य ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
विज्ञापन
देह व्यापार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर की पॉश कॉलोनी में सैलून मसाज सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संचालिका समेत तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। वहीं मसाज सेंटर में जबरन नौकरी कर रही तीन युवतियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है।

विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस में यूनैक्स मसाज सेंटर में पिछले कई दिनों से देह व्यापार संचालित हो रहा था। वहां पर बाहरी प्रदेश की युवतियों को बुलाया जाता था। सूचना पर शुक्रवार को एंटी ह्यूमन टास्क फोर्स की प्रभारी बसंती आर्य ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। टीम को कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, 4600 रुपये नकद और एटीएम कार्ड के साथ मोबाइल भी मिले हैं।

पुलिस के पहुंचने पर पिपरिया पीलीभीत निवासी आकाश फरार हो गया। वहां पर जबरन काम कर रही रही हरियाणा, दिल्ली व नेपाल की तीन युवतियों ने बताया कि उन्हें सैलून में नौकरी करने के लिए रखा गया था लेकिन नौकरी से निकालने की धमकी देकर उनसे जबरन अनैतिक काम करवाया जाता है। पुलिस ने तीनों युवतियों को रेस्क्यू कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सीओ का कहना है कि तीनों युवतियों के परिजनों को खबर दे दी गई और उनके बयान लेने के बाद उन्हेें छोड़ दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सैैलून मसाज सेंटर में ग्राहकों का इंट्री रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी युवक और युवतियों के खिलाफ धारा 370 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें