खटीमा। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सोमवार को वार्ड नंबर 19 स्थित वृंदावन कालोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में कच्ची, अधूरी और खस्ताहाल सड़कों के निर्माण के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पालिकाध्यक्ष ने बदहाल और जल्द निर्माण कराने वाली सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना पालिका की प्राथमिकता है। वहां आनू धारियाल, विजय कुमार, राज सिंह, कमान सिंह, पार्वती धामी, तारा धामी, सरिता राणा, निर्मला पुजारी, पुष्पा चुफाल, बसंत धामी, गोविंद सिंह, बसंत सिंह, नवीन पुजारी, विनीत राणा आदि थे।