हल्द्वानी स्टेट हाइवे से सटे एक फार्म के पास जंगल में सात वर्षीय बालिका लावारिस हालत में रोती-बिलखती एक महिला को मिली। महिला ने बालिका को कोतवाली पुलिस के सौंप दिया। देर शाम खमरिया निवासी कुंवर पाल को ढ़ूढता हुआ कोतवाली पहुंचा और उसे ले गया। कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कुंवर पाल मजदूरी करता है। वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने बाहर चले गए, जिससे बच्ची भटककर जंगल पहुंच गई।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गांव खमरिया निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रामेश्वर फार्म से दिहाड़ी करके लौट रही थी। रंजीत नगर फार्म के जंगल में उसे सात वर्षीय बालिका रोती बिलखती मिली। महिला ने कोतवाली पहुंचकर बालिका को पुलिस के हवाले कर दिया। एसआई पान सिंह ने बताया कि बालिका ने अपना नाम रानी और पिता का नाम कुंवर पाल, माता का नाम अनिता बताया। बालिका अपना निवास स्थान नहीं बता पा रही है।
बच्ची के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वह अपनी सहेली के साथ साइकिल से घूमने आई थी। उसकी सहेली छोड़कर चली गई। पुलिस ने माता-पिता का पता लगने तक बालिका को लक्ष्मी को दे दिया है।