फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में वाहन दौड़ाते सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में पुलिस प्रशासन का लॉकडाउन के कड़ाई से पालन को लेकर अभियान जारी है। टीम ने शुक्रवार की रात वाहन दौड़ा रहे सात लोगों के खिलाफ धारा 188 आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार सितारगंज रोड पर शुक्रवार की रात एसआई बबीता ने अभियान चलाया। इस बीच ब्लाक गेट के पास निवासी अमित अग्रवाल, लोहियाहेड निवासी सोनू बोहरा, इस्लामनगर निवासी मोहम्मद आरिफ, आबिद खां, वार्ड दो निवासी अख्तर अली, अमाऊं निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रवाटिका निवासी लखन सिंह को वाहन दौड़ाते पकड़ा। उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, बताया गया कि पुलिस ने 35 वाहनों का चालान व 18 के खिलाफ पुलिस एक्ट में भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें