फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार नेपाली नागरिक ने अस्पताल में तोड़ा दम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। करीब सप्ताह भर पहले नेपाल सीमा पर बीमार मिले नेपाली नागरिक ने नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह कुछ दिन पहले अस्पताल से चला गया था। शनिवार सुबह आया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नागरिक अस्पताल के डॉ.अकलीम अहमद ने बताया कि सप्ताह भर पहले मेलघाट से सटी नेपाल सीमा पर नेपाल के काली कूटरा निवासी 53 वर्षीय लाल प्रसाद पुत्र विशन प्रसाद गंभीर हालत में बीमार पड़ा मिला था। जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती किया, वह कुछ ठीक होते ही चला गया, फिर शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गम्भीर हालत में अस्पताल आया और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इधर, पुलिस की ओर से नेपाल पुलिस को सूचना देने की बात कही गई। शव पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें