फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने के मामले में सात नामजद 

Mon, 24 Dec 2018 12:01 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


काशीपुर शुगर मिल परिसर से सीज की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले जाने और हत्या करने की नीयत से दरोगा की बाइक को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद समेत 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। 


शुगर मिल में तैनात आर्म्ड पुलिस (एपी) गारद नरेंद्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को वह दीपक पाल के साथ दोपहर 12 बजे से छह बजे वाली शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के एसआई यशवंत पाल ने अवैध खनन में सीज की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूपी 22 एएफ 2850) शुगर मिल परिसर में खड़ी कर उनकी सुपुर्दगी में दे दी।
विज्ञापन


शाम करीब 4:45 बजे थाना आईटीआई दभौरा मुस्तहकम निवासी जसविंदर सिंह अपने साथियों वैशाली कॉलोनी निवासी पलविंदर, हरजीत सिंह व अमरजीत सिंह, ग्राम मुकंदपुर निवासी बागे उर्फ बग्गा, मुकंदपुर निवासी कुलदीप सिंह उर्फ कुली और ग्राम धीमरखेड़ा निवासी महेश उर्फ भूरा के अलावा 10-12 अन्य लोग बाइकों से वहां आ धमके।

उस समय दूसरा आरक्षी दीपक पाल वहां नहीं था। आरोप है कि इन उक्त लोग नरेंद्र से मारपीट कर शुगर मिल गेट का ताला तोड़कर सीज की गई उपखनिज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले गए। उसने घटना की सूचना टीएसआई यशवंत पाल के अलावा कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर दरोगा संदीप पिलख्वाल ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया। ट्रैक्टर रोकने के लिए उन्होंने अपनी बाइक आगे निकालने के लिए ओवरटेक करने का प्रयास किया तो चालक ने उनकी बाइक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। हादसे में दरोगा का पैर फ्रैक्चर हो गया जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके बाद हमलावर ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद सात आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ धारा 395, 397, 332, 353, 323, 427 व 34 पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई गई हैं।
विज्ञापन


साथ ही आईटीआई और बाजपुर पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस महाविद्यालय छात्रसंघ के एक पूर्व पदाधिकारी से भी पूछताछ कर रही है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि प्रकरण में जिन लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ वांछित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें